नई दिल्ली, मार्च 28 -- खानेपीने की चीजों में मिलावट होना दिन पर दिन बहुत ही ज्यादा कॉमन होता जाता है। खासतौर पर देसी घी, मार्केट में इतने ज्यादा वैराइटी के घी मिलते हैं कि कंफ्यूजन हो जाता है कौन सा नकली है और कौन सा असली। जबकि हेल्दी रहने के लिए काफी सारे लोग देसी घी का यूज कुकिंग में करते हैं। वहीं खाने का टेस्ट बढ़ाना हो तो लोग तड़का लगाने के लिए घी को पसंद करते हैं और काफी सारे लोग तो घी को मेडिसिनल पर्पज के लिए भी यूज करते हैं। ऐसे में अपने कंज्यूमर को अपडेट करने के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंटर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सिंपल होम टेस्ट शेयर किया है। जिससे घी की शुद्धता का पता लगाया जा सकता है कि ये घी असली है या फिर मिलावट वाला?शुद्ध घी का यूज करना क्यों जरूरी है अगर घी शुद्ध होगा तभी उसके फायदे बॉडी को मिलेंगे। घी में केवल टेस्ट और महक ह...