नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Garena का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम Free Fire India भारतीय गेमर्स के लिए आज 28 अक्टूबर 2026 को लॉन्च कर दिया गया है। गेम को भारत के लिए खास तौर से तैयार किया गया है। इसमें बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी, गेम खेलने के समय और इन-गेम खर्च को कंट्रोल करने के लिए कई फीचर्स दिए जाएंगे। ऐसे में लंबे वक्त से इस गेम का इंतजार कर रहे भारतीय यूजर्स के लिए यह एक बड़ा अपडेट है। Free Fire India को भारतीय मार्केट के हिसाब से पेश किया जा रहा है। इसमें बैटल रॉयल गेमप्ले के साथ भारतीय कल्चर से जुड़े इवेंट और खास कैंपेन देखने को मिलेंगे। कंपनी दिवाली के मौके पर भी एक स्पेशल कैंपेन शुरू करेगी, जो 15 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके जरिए प्लेयर्स को गेम के अंदर खास एक्टिविटीज और कंटेंट का एक्सपीरियंस मिलेगा। यह भी पढ़ें- iPhone की दीवानगी पड़ी ठंडी! भार...