नई दिल्ली, मई 5 -- फ्रैक्चर यानी हड्डी टूटने के बाद सिर्फ दवा और आराम ही नहीं, बल्कि सही खानपान भी बहुत जरूरी होता है। जब हड्डी टूटती है, तो शरीर उसे जोड़ने के लिए अतिरिक्त पोषक तत्वों की मांग करता है। ऐसे समय में अगर डाइट सही ना हो, तो हड्डी जुड़ने में ज्यादा समय लग सकता है और कमजोरी भी महसूस होती है। कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन D और विटामिन C जैसे पोषक तत्व हड्डियों की मरम्मत और मजबूती के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इसलिए फ्रैक्चर के दौरान अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करना चाहिए, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाएं और रिकवरी को तेज करें। सही खानपान और देखभाल के साथ आप जल्दी ठीक हो सकते हैं और अपनी सामान्य दिनचर्या में वापस लौट सकते हैं।फ्रैक्चर में क्या खाएं?दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स: दूध, दही और पनीर कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मज...