नई दिल्ली, जून 15 -- Schneider Electric Infrastructure Ltd के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में आज सोमवार को अपर सर्किट लगा है। इस कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह ताइवान की कंपनी Foxconn के साथ हुआ समझौता है। इस रणनीतिक साझेदारी के जरिए नए जनरेशन का एआई डाटा सेंटर बनाया जाएगा। इस खबर ने कंपनी के शेयरों में पंख लगा दिया है। यह भी पढ़ें- NSE IPO की आहट से रॉकेट बना यह शेयर, 2 दिन में 28% की तेजी Schneider Electric Infrastructure Ltd के शेयर आज सोमवार को बीएसई में बढ़त के साथ 1173.75 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 10 प्रतिशत की उछाल के साथ 1215.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। बता दें, दोनों कंपनियां मिलकर एआई डाटा सेंटर सॉल्यूशन्स बनाएंगी। प्रोडक्शन इ...