Four suspects who stole passengers' luggage on trains have been detained.
मिर्जापुर, जुलाई 28 -- मिर्जापुर। रेलवे पुलिस ने सोमवार मुंबई जनता एक्सप्रेस ट्रेन से चार संदिग्धों को धर दबोचा। पकड़े गए संदिग्ध ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराते हैं। पुलिस चारों संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि चारों हरियाणा के किसी बड़े गिरोह के सदस्य हैं। जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि चार संदिग्ध पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.