नई दिल्ली, जनवरी 30 -- FMGE January 2026 Result declared : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने एफएमजीई यानी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन जनवरी 2026 सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी natboard.edu.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर परीक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षा में कुल 23.77 फीसदी अभ्यर्थी ही पास हो सके हैं। जनवरी 2026 सत्र की एफएमजीई परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी 2026 को कराया गया था। छात्र 6 फरवरी से एफएमजीई जनवरी 2026 के स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करके अगर भारत में डॉक्टरी करनी है, तो इसके लिए एफएमजीई परीक्षा पास करनी होती है। एफएमजीई परीक्षा में कुल 43,933 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 10,264 उम्मीदवार पास हुए, जबकि 32,604 उम्मीदवार फेल हो गए। इसके अल...