नई दिल्ली, जुलाई 30 -- संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) जून 2026 को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। सरकार के मुताबिक, इस सत्र में FMGE का कुल पास प्रतिशत केवल 12.78% रहा, जिससे साफ है कि यह परीक्षा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए काफी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। सरकार ने यह भी बताया कि पहली बार परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा। ऐसे उम्मीदवारों में 35% से अधिक ने परीक्षा पास की। वहीं, दोबारा या उससे अधिक बार परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की सफलता दर काफी कम रही। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 88% रिपीट कैंडिडेट्स परीक्षा पास नहीं कर सके, जिससे उनका कुल सफलता प्रतिशत बेहद कम रहा। इसके अलावा, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की पिछली परफॉर्मेंस रिपोर्ट्...