नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Godrej Consumer Products Limited) ने Q4FY26 के लिए मजबूत ग्रोथ का संकेत दिया है, जिससे FMCG सेक्टर में नई उम्मीद जगी है। कंपनी के मुताबिक, घरेलू बाजार में डिमांड और कंज्यूमर सेंटिमेंट स्थिर बना हुआ है और GST ट्रांजिशन के बाद ट्रेड चैनल भी अब सामान्य हो चुके हैं। इसी का असर है कि कंपनी को अपने स्टैंडअलोन बिजनेस में डबल-डिजिट सेल्स ग्रोथ और हाई सिंगल-डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद है। आसान शब्दों में समझें तो कंपनी सिर्फ कीमतों के कारण नहीं, बल्कि असली डिमांड (वॉल्यूम) के दम पर भी आगे बढ़ रही है, जो किसी भी FMCG कंपनी के लिए पॉजिटिव संकेत माना जाता है। यह भी पढ़ें- इस कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी, निवेशकों की लगी लॉटरी! 3 दिन में 30% उछला कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस से भी अच्छी खबर आई...