नई दिल्ली, जून 25 -- ऑनलाइन शॉपिंग करने यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि ई-कॉमर्स साइट Flipkart ने अपनी नई GOAT Sale की घोषणा कर दी है। हर साल की तरह इस बार भी कंपनी स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, ऑडियो डिवाइस और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर बड़े डिस्काउंट देने की तैयारी कर रही है। सेल शुरू होने से पहले ही कई ऑफर्स और डील्स की जानकारी सामने आने लगी है। सबसे ज्यादा चर्चा iPhone डील्स को लेकर हो रही है। Flipkart ने संकेत दिया है कि सेल के दौरान Apple के कई iPhone मॉडल्स पर आकर्षक ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों को मिल सकती हैं। Flipkart ने GOAT Sale का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। टीजर में सबसे बड़ा आकर्षण iPhone 17 को बनाया गया है। पोस्टर में फोन की ...