नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- Flipkart Big Billion Days Sale 2026 Announced Date: फ्लिपकार्ट साल की अपनी सबसे बड़ी सेल आयोजित करने के लिए तैयार है। ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी ने 'Big Billion Days Sale 2026' की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। सेल कब तक चलेगी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, होम अप्लायंसेस, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर किफायती डील्स मिलेंगी। फ्लिपकार्ट ने सेल में एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के चुनिंदा कार्ड्स का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए इंस्टेंट डिस्काउंट देने की भी घोषणा की है। सेल के दौरान, ग्राहक चुनिंदा खरीदारी पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अमेजन ने भी Amazon Great Indian Festival Sale की डेट का ऐलान कर दिया ...