नई दिल्ली, मार्च 24 -- Dhurandhar The Revenge Monday Box Office: भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहले सोमवार की कमाई को फिल्म की सफलता का असली पैमाना माना जाता है। 'धुरंधर 2' ने इस परीक्षा में न केवल सफलता हासिल की है, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड्स को धराशायी भी कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि 'धुरंधर 2' का पहले सोमवार का नेट कलेक्शन कितना रहा और इसने किन किन फिल्मों को मात दी है।'धुरंधर 2' का कलेक्शन Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 65 करोड़ रुपये की नेट कलेक्शन कर अपना मंडे टेस्ट पास किया है। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब तक 'धुरंधर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 519.12 (नेट) करोड़ रुपये का कारोबार किया है।दिग्गज फिल्मों को दी मात पुष्पा 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने पहले सोमवार को 64.45 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 'धुरंधर 2' ने 6...