फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- Firozabad News: थाना सिरसागंज पुलिस ने अलीशा बेगम पत्नी पप्पू निवासी मियां बाजार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 770 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी महिला गांजा को बिक्री के लिए लेकर जा रही थी। पुलिस ने उसको मियां बाजार की गली में खडा पाया और सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। महिला ने भागने का प्रयास भी किया था। सीओ ने आकर महिला के खिलाफ कार्रवाई पूरी कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...