Firozabad News: 36 घंटे बाद नहर में उतराता मिला किसान का शव
फिरोजाबाद, अगस्त 18 -- Firozabad News: जसराना थाना क्षेत्र में रविवार धान की पौध लेने गया किसान नहर में डूब गया था। आगरा पीएसी और स्थानीय गोताखोर किसान की तलाश कराने में जुटे हुए थे। मंगलवार सुबह 36 घंटे बाद उसका शव बदनपुर के निकट नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना खैरगढ़ के गांव श्यौमई निवासी किसान 55 वर्षीय भारत सिंह पुत्र रामसहाय रविवार सुबह जसराना क्षेत्र के गांव दिहुली में धान की पौध लेने गए थे। शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। वे उनकी तलाश करते हुए नहर किनारे पहुंचे तो पता चला कि नगला पर्दमन और जाजूमई के बीच नहर पार करते समय उनका पैर फिसल गया था और वे गहरे पानी में डूब गए थे। यह भी पढ़ें- Bahraich News: घाघरा में डूबे वृद्ध का का उतराता मिला शव थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.