Firozabad News: 29 किलो चांदी के आभूषण लेकर जाती कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
फिरोजाबाद, अक्टूबर 9 -- Firozabad News: आगरा से चांदी के आभूषणों की डिलेवरी करने जा रहे दो कारोबारी भाइयों की कार नेशनल हाईवे के एटा चौराहा के ओवर ब्रिज पर किसी वाहन से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों कारोबारी गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में लाखों की चांदी के जेवर देखकर तत्काल तीनों बैग कब्जे में लेकर थाने पहुंचाए। हादसे की सूचना पर पहुंचे कारोबारी के भाई को पुलिस ने जरूरी कार्यवाही के बाद आभूषणों से भरे बैग को सौंप दिया। वहीं घायलों को इलाज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। दिलीप सिंह वर्मा पुत्र लक्खूमल निवासी निवासी बी-5 सूर्या एन्क्लेव दयालबाग, थाना न्यू आगरा का आगरा के नमक मंडी में आभूषण का थोक कारोबार है। गुरुवार को उनके बेटे आदित्य कुमार वर्मा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.