Firozabad News: 28 ऑटो के किए चालान, ई-रिक्शा किए सीज
फिरोजाबाद, सितम्बर 9 -- Firozabad News: एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर बुधवार को यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान मानक से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले ऑटो, प्रमुख चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा संचालित किए जाने पर कार्रवाई की। मानक से अधिक सवारी बैठाकर संचालित किए जा रहे 28 ऑटो के चालान काटे गए। जैन मंदिर, एटा चौराहा शिकोहाबाद एवं बड़ा चौराहा टूंडला पर सड़क के दोनों ओर लगभग 50 मीटर के दायरे में ऑटो, ई-रिक्शा एवं ठेलों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। साथ ही नाबालिग बच्चों द्वारा संचालित किए जा रहे 12 ई-रिक्शा सीज कर दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.