फिरोजाबाद, अगस्त 9 -- Firozabad News: दक्षिण थाना पुलिस ने शनिवार रात 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से लूटी गई एक जोड़ी पायल, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया छह अगस्त की रात एक महिला की मां पर जानलेवा हमला कर पायल लूटने की घटना हुई थी। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात अगस्त को मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए।शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि उक्त मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी रामजीत पुत्र घनश्याम निवासी बिजलीघर झील की पुलिया न्यू रामगढ़ थाना उत्तर टीएल तिराहा बाउंड...