फिरोजाबाद, अक्टूबर 9 -- Firozabad News: फरिहा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम घर से खेलने गए इकलौते मासूम की 25 फुट गहरे तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और उसे बाहर निकाला। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गांव रीवा रसैनी निवासी रिंकू धीमर का चार वर्षीय पुत्र कृष्णा उर्फ कान्हा बुधवार शाम छह बजे अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेलने के लिए निकल गया था। घर से सौ मीटर दूर 25 फुट गहरे तालाब में पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन करने में जुट गए लेकिन रात आठ बजे तक उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। रात होने पर परिजन टॉर्च की रोशनी में उसकी तल...