Firozabad News: 22000 की ठगी करने वाला गिरफ्तार
फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- Firozabad News: जनपद फिरोजाबाद के अरांव थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले जुगेंद्र बाबू उर्फ योगेंद्र पुत्र जगदीश बाबू निवासी बझेरा बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ऋषि कुमार ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर लखीमपुर खीरी से शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट, पेपर ट्रेडिंग आदि के माध्यम से 22000 रुपये की ठगी की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि उसके साथी रामकिशोर पुत्र रमेश निवासी कोसोन थाना घिरोर जिला मैनपुरी की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- 11 करोड़ की साइबर ठगी में अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.