फिरोजाबाद, अगस्त 2 -- Firozabad News: थाना उत्तर क्षेत्र के एक मोहल्ले में 1500 रुपये के विवाद में एक युवक को घर बुलाकर बंधक बना लिया। उसके साथ मारपीट की। मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा खुलवाया तो बचाने आई पीड़ित की बहन को भी पीटा। थाना उत्तर के ओझा नगर निवासी ईशू उर्फ केतन रविवार को अपने घर पर था। आरोप है कि इस दौरान सोनू ने उसे फोन कर अपने घर पर बुलाया। ईशू अपने साथ छोटू उर्फ अनुज को लेकर गया तो सोने के घर पर उसके साथ रतन चौधरी, उसका भाई संतोष एवं उसका भतीजा भी थे। तीनों गाली-गलौज करने लगे तथा रुपये मांगने लगे। इस पर ईशू ने कहा कि वह घर से रुपये लाकर देता है, लेकिन आरोपी कहने लगे कि अभी रुपये दे, अन्यथा जान से मार देंगे। आरोपियों ने ईशू एवं छोटू के साथ मारपीट करते हुए घर में बंद कर लिया। ईशू का कहना है कि चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोगों क...