Firozabad News: 10 वाहन किए सीज, एक हजार वाहनों के काटे चालान
फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- Firozabad News: यातायात पुलिस द्वारा मनमाने तरीके से डग्गेमार वाहनों में सवारियों को लाने ले जाने का काम करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चलाए गए अभियान के दौरान मानक से अधिक सवारी बिठाने, साउंड स्पीकर लगाकर गाने बजाने वाले 10 ऑटो और ई-रिक्शा सीज कर दिए गए। साथ ही एक हजार से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने एवं नियमों की अनदेखी करने वाले डग्गेमार वाहन एवं चालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मानक से अधिक सवारी बिठाकर संचालित किए जा रहे ऑटो एवं ई-रिक्शा सहित 81 वाहनों के चालान किए गए। क्षमता से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.