फिरोजाबाद, जुलाई 11 -- Firozabad News: फिरोजाबाद में बाल विकास परियोजना को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। इसमें अपात्रों को लेनदेन करके शामिल किए जाने और पात्रों की पत्रावलियों को देखकर उसमें जरूरतमंदों से धनवसूली कर रिक्त पदों पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर दलालों द्वारा मोटी रकम वसूलने, पूरी प्रक्रिया में जिला कार्यक्रम अधिकारी के शामिल होने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से जन सुनवाई में शिकायत की है। डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच शुरू करा दी है जिससे विभाग में हड़कंप मचा है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: डीएम की जांच से डीपीओ कार्यालय में मचा हड़कंपभर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएँ बाल विकास परियोजना शहर-1, शहर 2 में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।...