फिरोजाबाद, अगस्त 1 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। नगर में आयोजित समारोह में हित लाभ की धनराशि पाकर कामगारों के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम में करीब 1000 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 3. 80 करोड़ रुपए की धनराशि का लाभ दिलाया। शनिवार को नगर में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड , श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन फिरोजाबाद क्लब पर किया। कार्यक्रम में मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना तथा कन्या विवाह सहायता योजना के लगभग 700 लाभार्थी एवं अन्य श्रमिकगण उपस्थित रहे। 1002 लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग 3.80 करोड़ की धनराशि पोर्टल के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक, फिरोजाबाद द्वारा भेजी गई。

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के सदर वि...