फिरोजाबाद, सितम्बर 15 -- Firozabad News: रसूलपुर और टूंडला थाना क्षेत्र में विगत दिनों बाइकों की टक्कर से घायल इमाम और परचून दुकानदार की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। रसूलपुर के शांती नगर निवासी 45 वर्षीय आजाद पुत्र राज खां बिलाली मस्जिद में इमाम थे। शुक्रवार को वह मस्जिद से अपने घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान भारत टाकीज के निकट तेज रफ्तार से दौड़ती बाइक ने इमाम में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर भिजवाया था। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया था। जहां उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार दोपहर 12 बजे उनकी तबीयत और अधिक बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: सड़क हादसे में घायल प्राइवेट शिक्षक की इलाज के दौरान मौ...