Firozabad News: हादसे में बहन के घर जा रहे बाइक सवार भाई की मौत
फिरोजाबाद, सितम्बर 7 -- Firozabad News: टूंडला थाना क्षेत्र में रविवार रात अपनी बहन के घर जा रहे बाइक सवार भाई वाहन के रौंदने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गांव मदावली निवासी 52 वर्षीय बृज भूषण पुत्र महेंद्र सिंह रविवार रात वैशालीपुरम् निवासी अपनी बहन उपासना के घर जा रहा था। उसी दौरान हाईवे पर केडी होटल के सामने पीछे तेज रफ्तार से दौड़ते वाहन ने उसे रौंद दिया। बाइक सहित सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर चालक वाहन लेकर भाग गया। बाइक सवार को घायल अवस्था में पड़ा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे एफएच मेडिकल कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.