Firozabad News: हाईवे पार कर रहे गेटमैन को बाइक ने रौंदा, मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 16 -- Firozabad News: रसूलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम हाईवे पार कर रहे गेटमैन को बाइक ने रौंद दिया। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने गेटमैन को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक सवार को आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ओम नगर भारत टॉकीज के पीछे निवासी 60 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र अमृतलाल आसफाबाद स्थित एक फैक्ट्री में गेटमैन था। वह शुक्रवार देर शाम फैक्ट्री जा रहा था। भारत टॉकीज के सामने वह हाईवे पार कर रहा था, उसी दौरान तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक ने उसको रौंद दिया। सड़क पर गिरने से उसके सिर में चोट लग गई। बाइक सवार भी हाईवे पर गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.