Firozabad News: हाईवे पर सड़क हादसों में अधिवक्ता और छात्र की मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: टूंडला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में अधिवक्ता और एक छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला आगरा के थाना एत्मादपुर निवासी 36 वर्षीय अभिषेक राज उर्फ अजय पुत्र प्रेम सिंह एत्मादपुर तहसील में अधिवक्ता थे। शुक्रवार को वह किसी कार्य से टूंडला आए थे। दोपहर दो बजे वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान मोहम्मदाबाद बाईपास पर उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.