Firozabad News: हाईवे पर वाहन ने रौंदे बाइक सवार दो भाई, एक की मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 9 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सिरसागंज से वापस घर लौट रहे दो सगे भाइयों को हाईवे पर वाहन ने रौंद दिया। हादसे में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायल को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। चिकित्सकों ने घायल को आगरा रेफर कर दिया। थाना नारखी के गांव नगला रामकुंवर निवासी 55 वर्षीय सतीश चंद्र पुत्र श्यामलाल शनिवार को अपने बड़े भाई विजेंद्र सिंह के साथ सिरसागंज गया था। रविवार सुबह चार बजे दोनों भाई बाइक द्वारा अपने घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान शिकोहाबाद के प्रतापपुर चौराहा पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाइयों को रौंद दिया। हादसे में सतीश चंद्र की मौके पर ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.