फिरोजाबाद, जुलाई 13 -- Firozabad News: सैफई पीजीआई से शव लेकर जसराना जा रही एंबुलेंस सोमवार सुबह नौशहरा के पास हाईवे किनारे ट्रोला में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक की बराबर में बैठे युवक की मौत हो गई। जबकि चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। जसराना के कटैना हर्षा निवासी दलवीर सिंह की रविवार देर रात सैफई पीजीआई में मौत हो गई थी। सोमवार सुबह उसका 60 वर्षीय साला मिलाप सिंह पुत्र हरिप्रसाद निवासी बसंतपुर, थाना किशनी, मैनपुरी, मृतक की पत्नी सुशीला और दामाद एंबुलेंस से दलवीर सिंह का शव लेकर गांव जा रहे थे। तेज रफ्तार से दौड़ रही एंबुलेंस नौशहरा के पास हाईवे किनारे ट्रोला में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस का अगला शीशा टूटकर चकनाचूर हो गया। चालक की...