Firozabad News: हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसे तीसरे बच्चे की भी मौत
फिरोजाबाद, अक्टूबर 2 -- Firozabad News: रसूलपुर थाना क्षेत्र के शांति नगर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की रेंज में कबूतर उड़ाते समय लकड़ी का बांस आने से 20 सितम्बर की दोपहर में दो दर्जन से अधिक घरों में करंट दौड़ गया था। तेज विद्युत प्रवाह से छत पर मौजूद दो बहनों सहित चार बच्चे झुलो थे। तीसरी घायल बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शांति नगर निवासी नरायन सिंह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। 20 सितम्बर को ई-रिक्शा चलाने के लिए घर से निकल गया। जबकि उसकी पत्नी बैजंती देवी, 17 वर्षीय पुत्री संजना, 13 वर्षीय पुत्री जाह्नवी उर्फ नीतू, सात वर्षीय राजन और साढू माता प्रसाद का सात वर्षीय पुत्र रिषभ घर पर थे। संजना तीनों भाई बहनों के साथ छत पर कबूतर उड़ा रही थी। उसी दौरान अचानक लकड़ी का बांस छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.