Firozabad News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
फिरोजाबाद, अक्टूबर 26 -- Firozabad News: सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगलपुरा में एक युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 32 वर्षीय बृजेश कुमार पुत्र शेर सिंह रविवार दोपहर अपने खेत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाजरा की करब भर रहा था। उसी दौरान ट्रॉली भरते समय उसका हाथ ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से छू गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़ा। यह देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। शोर की आवाज सुन कर आसपास के खेतो में काम कर रहे किसान और मजदूर मौके की ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन में परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को मोर्चरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.