Firozabad News: हाइड्रा की चपेट में आने से रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मी की मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 20 -- Firozabad News: टूंडला के गांव नगला महादेव बंबा पर हाइड्रा ने एक साइकिल सवार रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जिला आगरा के गांव बिहारीपुर निवासी 65 वर्षीय रेलवे से रिटायर्ड पैंशनर रामसनेही पुत्र परसादी लाल गुरुवार सुबह साइकिल से नगला महादेव बंबा से होकर कहीं जा रहा था। उसी दौरान पीछे तेज गति से आ रहे हैं हाइड्रा ने उसे अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.