फिरोजाबाद, सितम्बर 1 -- Firozabad News: शिकोहाबाद के जसलई का एक युवक विषाक्त पदार्थ खाने से अचेत हो गया था। उसका आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव लेकर शिकोहाबाद पहुंचे परिजनों ने उस मकान के सामने शव रखकर हंगामा काटा जहां युवक काम करता था। परिजनों ने चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करने और विषाक्त खिलाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।अशोक कुमार यादव (50) पुत्र चिरंजीलाल निवासी ग्राम जसलई पिछले 5-6 साल से मुकुल महेश्वरी निवासी स्टेशन रोड पालीवाल चौराहा के यहां कार्य कर रहा था। सोमवार की दोपहर में उनके पेट में दर्द की शिकायत हुई तो उन्होंने मृतक के बेटे विकास को फोन कर बताया कि उनके पेट में दर्द हो रहा है। सूचना पर आए परिजन उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में ...