फिरोजाबाद, जुलाई 16 -- Firozabad News: रजिस्ट्री दफ्तरो के निजीकरण के विरोध में पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सदर तहसील सहित जनपद की विभिन्न तहसीलों में वकील और बैनामा दस्तावेज लेखक कलम बंद हड़ताल पर रहे। वादकारीयो को अपने मुकदमे में अगली तारीख लेकर घर वापस लौटना पड़ गया। हालांकि अधिवक्ताओं ने बैठक कर हड़ताल को खत्म करने का फैसला भी ले लिया। ई रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता लंबे वक्त से हड़ताल कर रहे हैं। पहले निरंतर हड़ताल के बाद में दो जुलाई को तहसील टूंडला में जनपद फिरोजाबाद के सभी तहसीलों के अधिवक्ताओं की बैठक में हर बृहस्पतिवार को आंदोलन करते रहने के लिए हड़ताल पर रहने का निश्चय लिया गया था, लेकिन 23 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...