फिरोजाबाद, अक्टूबर 15 -- डोर टू डोर कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त Firozabad News: नगर निगम में बुधवार को समझौता वार्ता सफल होने के बाद डोर टू डोर योजना के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। वेतन वृद्धि को लेकर पिछले दो दिनों से कर्मचारी काम बंद करके धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सुबह लायंस सर्विसेज कंपनी के मालिकानों के साथ कर्मचारियों के बीच चली लंबी वार्ता के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया। गहमा गहमी के बीच नगर आयुक्त ने अपनी सूझबूझ से दोनों पक्षों को समझौते के लिए राजी कर लिया। नगर आयुक्त द्वारा दिए सुझाव को दोनों पक्षों ने स्वीकार कर लिया और इसी के साथ हड़ताल समाप्त की घोषणा कर दी गई। समझौता वार्ता के दौरान स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार कुशल एवं अकुशल कर्मचारियों को प्रतिदिन के हिसाब से वेतन दिया जाएगा। अगर कोई कर्मचारी छुट्टी करता है तो उ...