फिरोजाबाद, सितम्बर 2 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा रसूलपुर थाने से लेकर आसफाबाद चौराहा तक बनवाया जा रहा स्मार्ट रोड स्थानीय लोगों और दुकानदारों लिए मुसीबत कर गया है। 10 माह से अधिक समय बीत गया लेकिन अभी तक पेट्रोल पंप वाली तरफ का काम पूरा नहीं हो सका है। अब दूसरी तरफ नाला निर्माण के लिए जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदकर डाल दिए हैं। जिससे शिक्षण संस्थान, दुकानों और घरों की दीवारों में दरार आने की आशंका हैं। नगर निगम द्वारा सबसे पहले सुभाष तिराहा से लेकर स्टेशन रोड तिकोनिया तक स्मार्ट रोड बनवाया था। इसके बाद नंबवर-2025 से रसूलपुर थाने से आसफाबाद चौराहा तक स्मार्ट रोड बनाने का कार्य शुरू किया। ठेकेदार ने पहले रसूलपुर थाने की तरफ नाले का निर्माण कराते हुए विद्युत केबिल को अंडर ग्राउंड किया। खुदाई होने से जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए। बारि...