फिरोजाबाद, जुलाई 29 -- Firozabad News: लाइनपार थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर स्कूल से मां के साथ घर वापस लौट रही यूकेजी की छात्रा को तेज रफ्तार से दौड़ रहे बाइक सवारों ने रौंद दिया। सिर में चोट लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन और राहगीर उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। लेबर कॉलोनी निवासी पांच वर्षीय इनायत पुत्री समीउद्दीन नगला विष्णू स्थित विद्या ग्लोबल स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। वह बुधवार दोपहर एक बजे स्कूल का अवकाश होने के बाद अपनी मां शीबा के साथ पैदल अपने घर वापस लौट रही थी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सात वर्षीय बालक को बाइक ने मारी टक्कर, घायल वह रामलीला मैदान के पास पहुंची, उसी दौरान पीछे तेज रफ्तार से दौड़ते बाइक सवारों ने ...