Firozabad News: स्कूल से लौटते भाजपा नेता के बेटे के अपहरण का प्रयास
फिरोजाबाद, अगस्त 27 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में स्कूल से लौटकर अपने घर जा रहे एक भाजपा नेता के बेटे का एक बाइक सवार युवक ने बहला फुसलाकर बाइक पर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन बालक की सूझबूझ के कारण वह बाइक पर नहीं बैठा। बच्चे के शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया। परिजनों ने बाइक सवार पर अपहरण करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती पत्र दिया है। अवधेश कुमार राठौर निवासी दुर्गा बिल्डिंग मैटेरियल एटा रोड का 13 वर्षीय बेटा लक्ष्य प्रताप सिंह उर्फ हनी एटा रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ता है। वह 25 अगस्त की दोपहर 1:45 पर स्कूल से पढ़कर घर लौट रहा था। उसी समय एक युवक अपनी बाइक से वहां आया। हनी को नाम से बुलाते हुए बहलाने फुसलाने लगा। बाइक सवार ने हनी से कहा कि तुम्हारे पापा का एक्सीडेंट हो गया है और उसे एक दुकान की चाबी थमाते हुए जबरन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.