फिरोजाबाद, सितम्बर 21 -- Firozabad News: एका थाना क्षेत्रांतर्गत सोमवार सुबह अपने भाई के साथ साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा की टैंकर के रौंदने से मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव फतेहपुर निवासी मानपाल की 17 वर्षीय पुत्री संगीता दलेलपुर स्थित गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह सोमवार सुबह अपने भाई अमरजीत के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। उसी दौरान सुबह आठ बजे एटा की ओर से तेज रफ्तार से दौड़ रहे दूध के टैंकर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अमरजीत उछलकर सड़क किनारे जा गिरा, जबकि संगीता टैंकर की चपेट में आ गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...