Firozabad News: स्कूलों में बच्चे उतरवाए, पांच अनफिट वाहन सीज
फिरोजाबाद, जुलाई 8 -- Firozabad News: बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने जांच के दौरान अनफिट स्कूली वाहनों को पकड़ा। वाहन चालकों ने बच्चों को घर तक छोड़ने का बहाना बनाकर बचने का प्रयास किया, लेकिन एआरटीओ ने स्कूली वाहनों को फिर से स्कूल तक ले जाकर बच्चों को उतरवाया। इसके बाद स्कूली वाहनों को सीज कर दिया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रेम सिंह ने बुधवार को जलेसर रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूल की वैन में बच्चे जाते हुए मिले। स्कूल की वैन की फिटनेस नहीं मिलने पर एआरटीओ ने स्कूली वाहन को सीज कर दिया। वाहन में बैठे बच्चों को पहले स्कूल तक पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: पांच स्कूली वैन की सीज, 1.50 लाख का जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.