फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- Firozabad News: बेसिक शिक्षाधिकारी ने शनिवार को जसराना के आठ स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्कूलों में साफ-सफाई नहीं मिली तो निपुण लक्ष्य के पोस्टर नहीं लगे। इस पर उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए। बीएसए अनिल कुमार ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बडा गांव, प्राथमिक विद्यालय बडा गांव-द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या अकबरपुर कुतुकपुर, प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर कुतुकपुर, कम्पोजिट विद्यालय अतुर्रा, उच्च प्राथमिक विद्यालय खडीत, प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर तथा प्राथमिक विद्यालय बनवारा का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय बनवारा में निपुण लक्ष्य के पोस्टर नही मिले तथा समुचित साफ-सफाई भी नहीं मिली। ऋषि कुमार निरीक्षण के दौरान देरी से उपस्थित हुए। शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं समय से स्कूल संचा...