फिरोजाबाद, अगस्त 6 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र में कोचिंग सेंटर की छुट्टी होने के बाद स्कूटी से साइकिल से टकराने पर छात्रों के दो गुट भिड़ गए। सड़क पर लात-घूंसे चलते देखकर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला गुरुवार शाम सुहाग नगर का है। एक कोचिंग सेंटर की छुट्टी होने के बाद छात्र अपने-अपने घरों को जा रहे थे। उसी दौरानअचानक एक छात्र की स्कूटी दूसरे छात्र की साइकिल से टकरा गई। जिसको लेकर दोनों छात्रों में विवाद होने लगा। यह देखकर दोनों पक्ष के छात्र एकत्रित हो गए और विवाद ले तूल पकड़ लिया। इस बीच किसी ने पुलिस को मारपीट होने के बारे में सूचना दे दी। इलाका पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी छात्र वहां से भाग गए। पुलिस ने कोचिंग संचालक से मामले की जानकारी ली है। थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह का क...