Firozabad News: सौ शैय्या अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर रुपये लेने का आरोप
फिरोजाबाद, अक्टूबर 15 -- Firozabad News: मेडिकल कॉलेज के सौ शैय्या अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती गर्भवती महिला के ऑपरेशन के नाम पर स्टाफ नर्स द्वारा 2300 रुपये लेने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत जिला अस्पताल के सीएमएस से करते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएमएस ने मामले की जांच कराने की बात कही है। रसूलपुर थाना क्षेत्र के नीबू वाला बाग निवासी अरविंद की पत्नी शिवानी नौ माह की गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर 10 अक्टूबर को उसे प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला चिकित्सक ने जांच के बाद ऑपरेशन से प्रसव कराने की बात कही। उसी दिन ऑपरेशन से उसने एक पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि ऑपरेशन रूम में तैनात स्टाफ नर्स ने ऑपरेशन के दौरान प्रयोग होने वाली दवाओं आदि के नाम पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.