Firozabad News: सौंदर्य निखार में अपना भविष्य संवारेंगी ग्रामीण युवतियां
फिरोजाबाद, अक्टूबर 24 -- Firozabad News: अब ग्रामीण क्षेत्र की युवतियां सौंदर्य निखार में अपना भविष्य संवारेंगी। भारतीय स्टेट बैंक की संस्था ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी महिलाओं एवं लड़कियों को ब्यूटी पार्लर की निशुल्क ट्रेनिंग दिलाएगी। इन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। आरसेटी संस्था द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नेशनल हाईवे सिक्स लेन बाईपास, राजा का ताल ओवर ब्रिज के पास स्थित आरसेटी संस्थान पर 26 अक्तूबर से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित व्यावसायिक कौशल प्रदान करना और उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न कार्यों का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.