फिरोजाबाद, अक्टूबर 15 -- Firozabad News: सॉस के नाम पर शहर की ठेल व कई दुकानों पर लोग केमिकल का सेवन कर रहे हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को सुदामा नगर में एक घर में कार्रवाई की तो वहां पर नकली सॉस बनाने का काम हो रहा था। एफएसडीए की टीम की कार्रवाई से यहां अफरातफरी मच गई। टीम ने मौके से छह सैंपल भरे। वहीं बड़ी मात्रा में सॉस बनाने की सामग्री को जब्त कर लिया। एक खबर के बाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सहायक आयुक्त चंदन पांडे ने टीम के साथ में सुदामा नगर में छापा मारा। सत्यभान पुत्र रामसेवक के यहां पर पहुंचने पर बड़ी मात्रा में सॉस मिली। यहां पर 200 कार्टून टमाटर सॉस, 100 कार्टन सोया सॉस संग 50 कॉर्टन विनेगर मिला, लेकिन टीम के अधिकारी उस वक्त चौंक गए, जब मौके पर टमाटर का नामोनिशान तक नहीं मिला। वहीं सोया क...