Firozabad News: सैकड़ों जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों का डाटा डिलीट होने से हड़कंप
फिरोजाबाद, अक्टूबर 16 -- Firozabad News: नगर निगम के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का वर्ष 2025 एवं 2026 का डाटा उड़ जाने से हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा सैकड़ों प्रमाण पत्र पाने वाले लाभार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। प्रमाण पत्रों के लिए प्रतिदिन लोग नगर निगम के अलावा सीएमओ ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर हैं। मामले को लेकर दोनों विभागों के अधिकारियों द्वारा जांच कराई जा रही है। मामले की जानकारी नगर निगम को उस समय हुई जब लाभार्थियों द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम से अपने प्रमाण पत्रों की जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन स्थिति साफ न होने पर लाभार्थियों ने इस संबंध में नगर निगम के रजिस्ट्रारों से संपर्क साधा। रजिस्ट्रारों द्वारा बताया गया कि सीएमओ कार्यालय स्थित कंप्यूटर ऑपरेटर की लापरवाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.