Firozabad News: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों ठगे, चाचा-भतीजे पर मुकदमा
फिरोजाबाद, नवम्बर 9 -- Firozabad News: थाना उत्तर निवासी एक व्यक्ति सहित उसके रिश्तेदारों से सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर आगरा निवासी एक व्यक्ति ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना उत्तर के श्रीपाल कॉलोनी निवासी राकेश कुमार का कहना है कि सत्यनगर नाले की पटरी पर शनिदेव का मंदिर है। वहां पर बाबा हरिदास रहते हैं। उन्होंने विक्रम नाम के व्यक्ति से मिलवाते हुए कहा कि यह पैरमिलिट्री में नौकरी करता है। इसके बाद विक्रम ने कहा कि वह सेना में नौकरी लगवा देता है। विक्रम ने नौकरी लगवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि अगर कोई अन्य संबंधी भी हों तो उनकी भी नौकरी लगवा दूंगा। इस पर राकेश ने अपने भाई योगेश को विक्रम से मिलवाया तो विक्रम ने दोनों की नौकरी लगवाने की बात की। अंकतालिकाएं एवं निवास प्रमाण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.