फिरोजाबाद, नवम्बर 27 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। शादी समारोह में परिवार के जाते ही चोरों ने एक मकान से ताले तोड़कर हजारों रुपये कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी को अंजाम देने के बाद चोर मौके से भाग गए। घटना का पता परिवार के घर लौटने पर हुआ। गृहस्वामी ने डायल 112 को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना का पता लगाने को पुलिस ने की सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। थाना उत्तर क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मी नगर नई आबादी निवासी साहिल पुत्र होलीलाल गुरुवार को अपने परिवार सहित किसी शादी समारोह में गया था। परिवार के बाहर जाते ही चोरों ने ताले तोड़कर मकान में प्रवेश कर लिया जहां कीमती सामान चोर लेकर फरार हो गए। सुबह परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने सूचना तत्कालीन डायल 112 को दी।...