फिरोजाबाद, जुलाई 26 -- Firozabad News: सूलपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान सूने घरों को निशाना बनाने वाले चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच घरेलू गैस, एक सरिया, छेनी और बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों चोरों को जेल भेजा है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तीन लोगों ने चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज कराए थे। शनिवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि दो चोर चोरी के सामान को बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने मौढ़ा चौराहा पर घेराबंदी कर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपने नाम वीरेश पुत्र सोबरन सिंह निवासी मोहल्ला स्वरूप नगर कस्बा एवं थाना टूंडला, नीटू पुत्र भूप सिंह निवासी गांव हृदय नगला थाना टूंडला बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...