Firozabad News: सुहाग नगरी में दस दिन तक जैन मंदिरों में गूंजेंगे प्रवचन
फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: सुहाग नगरी में 10 दिन तक भक्ति की बयार बहेगी। नगर में आत्म साधना का महापर्व दशलक्षण पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान नगर में चातुर्मास कर रहे जैन मुनियों के पावन सानिध्य में विभिन्न तरह के धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। दशलक्षण पर्व के दौरान जैन समाज के श्रद्धालु 10 दिन तक श्रद्धा और भक्ति से सराबोर होते रहेंगे। इस दौरान जैन मंदिरों में दशलक्षण धर्म के जयकारे गूंज उठेगे। अहिंसा, संयम और आत्म-शुद्धि का प्रतीक जैन धर्म का परम पवित्र दशलक्षण महापर्व, जिसे पर्युषण पर्व भी कहा जाता है। यह दश लक्षण महा पर्व 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस महापर्व पर इस बार नगर में चातुर्मास रहे जैन संत आचार्य निर्भय सागर एवं गुरु मां आर्यिका विजयामती का पावन सानिध्य जैन समाज के श्रद्धालुओं को मिल सकेगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.