फिरोजाबाद, अक्टूबर 15 -- Firozabad News: सुहागनगरी की स्ट्रीट लाइटों के संबंध में लगातार मिल रहीं शिकायतों को लेकर नगर आयुक्त ने गंभीर रूख अपनाया है। गुरुवार को बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने मैसर्स हॉरिजन टेक्नोलॉजी के प्रोजेक्ट मैनेजर के अलावा निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि लाइट संबंधी समस्याओं को देखने के लिए सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता प्रकाश विभाग प्रतिदिन पांच वार्डों का भ्रमण करेंगे। बैठक में नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने कहा कि प्रकाश व्यवस्था को लेकर शहर के लोगों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन समस्या अभी भी बनी हुई है। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से जानकारी लेकर फिलहाल व्यवस्था को लेकर कितनी टीमें में कार्य कर रही हैं। प्रोज...